ब्रज
बांसुरी" की रचनाएँ .......डा श्याम गुप्त ...
              
                    
मेरे शीघ्र प्रकाश्य  ब्रजभाषा
काव्य संग्रह ..."
ब्रज बांसुरी " ...की ब्रजभाषा में रचनाएँ 
गीत,
ग़ज़ल,
पद,
दोहे,
घनाक्षरी,
सवैया,
श्याम -सवैया, पंचक सवैया, छप्पय, कुण्डलियाँ, अगीत, नवगीत आदि  मेरे
अन्य ब्लॉग .." हिन्दी हिन्दू हिंदुस्तान " ( http://hindihindoohindustaan.blogspot.com ) पर क्रमिक रूप में
प्रकाशित की जायंगी ... .... 
       
कृति--- ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा में विभिन्न काव्यविधाओं की रचनाओं का
संग्रह )
        
रचयिता ---डा श्याम गुप्त 
     
               ---   सुषमा गुप्ता 
प्रस्तुत है .....भाव अरपन ..नौ....अगीत ....
सुमन १....सुख ..
इक दूजे सौं
दूरि है जावे ते  
हिया की दूरी घटि जावे है |
वियोग में देर लौं
राह देखिबे के बाद 
मिलन कौ सुख 
और हूँ अनूठौ है जावै है |
सुमन ३-तिहारे बोल....
तिहारे बोल 
बेरि बेरि काननि में आवैं हैं ;
रुबावत हैं
मनावत हैं 
समुझावत हैं 
अबिनासी अनहद नाद की लौं 
बेरि बेरि 
तिहारी सुधि दिलावें हैं  |
सुमन ५ - उपलब्धि ...
मन के कोरे कागद पै
तिहारी छवि
जोत किरन लौं लहराई 
एक नई कविता
खिलि  आई ,
पुष्पित है आई |
सुमन ८ -अमर ....
मरिबे  के बाद, जीव-
जदपि छूटि जावै है -
बंधन ते, जगत ते, पर -
कैद है जावै है,
मन में,
आत्मजननि के, अपुनि जनन के,
सुधि रूपी बंधन में, और-
है जावै है ...अमर |
 
 
7 टिप्पणियां:
वाह कितने प्यारे प्यारे गीत । अंतिम वाला तो बहुत
बहुत सुंदर और आध्यात्मिक भी ।
dhanyvad aashaj....
लाजवाब अभिव्यक्ति...बहुत बहुत बधाई...
बहुत बढिया...सुन्दर ..
धन्यवाद अशोक जी....
धन्यवाद प्रसन्न जी....
धन्यवाद चाहर जी....
एक टिप्पणी भेजें