अभी तक शारदीय नवरात्र चल रहे थे ...सभी लोगों ने दुर्गा पूजा का भी खूब आनंद लिया...दशहरा का भी.....राम नवमी का भी ......इन्ही ..या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता .....दुर्गा की पूजा करके राम ने रावण पर विजय के लिये आवश्यक शक्ति प्राप्ति रूपी वरदान प्राप्त किया था ....प्रस्तुत है दुर्गा के शक्तिरूपी रूपों पर एक बाल गीत के रूप में परिचय.....
भक्तों की तारिणी माँ ,आठ भुजा धारी है |
कर में त्रिशूल, कमल, खड्ग गदा धारी है ||
शंख चक्र धनुबाण , ओउम् करतल सोहे |
स्वर्ण आभूषण जटित,धवल कांति मन मोहे ||
शैलपुत्री , चंद्रघंटा, कूष्मांडा, ब्रह्मचारिणी |
स्कंदमाता, कालरात्रि और कात्यायिनी ||
महागौरी, सिद्धिदात्री , नव रूप धारी है |
मुख पे मुस्कान धवल, दुष्ट दलनकारी है ||
सृष्टि की सृजक माता,जग पालन हारी है |
आदिशक्ति, जगदम्बे , लाल वस्त्र धारी है ||
दुर्गति निवारिणी माँ ,दुःख:हरण हारी है |
बच्चो! ये दुर्गा माँ , सिंह की सवारी है ||