बुधवार, 1 फ़रवरी 2012

भारत की हर बात निराली.....डा श्याम गुप्त......


 पर  भा की बात निराली 

सारा जग सुंदर अति सुंदर,
पर भारत की बात निराली |
गूंजे  प्रेम-प्रीति की भाषा ,
 वन उपवन तरु डाली डाली |
मेरे देश की बात निराली,
भारत की हर बात निराली ||

गली गली है गीत यहाँ की ,
गाँव शहर संगीत की थिरकन |
पगडंडी सी   नीति -कथाएं ,
हाट डगर मग प्रीति की धडकन |
नदी नहर जल मधु की प्याली , 
पथ पथ सत् की कथा निराली |

प्रेम की भाषा डाली डाली .
इस भारत की बात निराली ||

अपने अपने नियम धर्म सब,
अपने अपने ब्रह्म ईश सब |
अपनी अपनी कला कथाएं ,
अपनी अपनी रीति व्यथाएँ |
अलग अलग रंग प्रीति निराली ,
भिन्न भिन्न हर ड़ाली डाली |

एक तना जड़ एक निराली,
इस भारत की बात निराली ||

कर्म के साथ धर्म की भाषा ,
अर्थ औ काम मोक्ष अभिलाषा |
जीवन की गतिमय परिभाषा |
विविधि धर्म मत जाति के बासी ,
बहु विचार बहु शास्त्र कथा सी |
भोर-सांध्य की प्रेम-व्यथा  सी |

बहुरंगी संस्कृति की थाली,
प्रेम की भाषा डाली डाली ||

गीता स्मृति वेद उपनिषद ,
गूढ़  कथाएं ये पुराण सब |
विविधि शास्त्र इतिहास सुहाना,
 कालिदास प्रभृत्ति विद्वाना |
सुर  भूसुर  भूदेव  महीसुर,
नर-नारायण, संत कवीश्वर |

प्रथम भोर ऊषा की लाली ,
प्रिय भारत की छटा निराली ||

7 टिप्‍पणियां:

dinesh aggarwal ने कहा…

भारत का सुन्दर एवं विस्तृत चित्रण...
कृपया इसे भी पढ़े
नेता,कुत्ता और वेश्या

डा श्याम गुप्त ने कहा…

धन्यवाद दिनेश जी ...
---.पढा आपका सुन्दर नेता-कुत्ता चालीसा

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

बहुत ही अच्छा लिखा आपने,बढ़िया प्रस्तुति...

NEW POST.... बोतल का दूध...

डा श्याम गुप्त ने कहा…

dhanyavad dheerendr jee...

हास्य-व्यंग्य का रंग गोपाल तिवारी के संग ने कहा…

प्रेम की भाषा डाली डाली .
इस भारत की बात निराली ||
Bahut khoob.

amrendra "amar" ने कहा…

behtreen vishleshan kiyahai aapne apne is nayabgeet ke jariye, sach me Hamare desh ki her baat nirali hai ****aabhar

डा श्याम गुप्त ने कहा…

धन्यवाद गोपाल जी व अमर जी...जै हिन्द...